फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री पर सीएम ने ली चुटकी, कहा-ज्यादा खा लिया होगा

Tue, 27 Sep 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पीजीआई रैफर कर दिया गया है। उनकी रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें ऊना के स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया ‌था। मगर यहां से बाद में उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अग्निहोत्री की हालत में फिलहाल सुधार है और उनका पीजीआई में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान चक्कर आने के कारण वह गिर पड़े। मंत्री के स्टाफ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें स्‍थानीय अस्पताल पहुंचाया। देर रात उन्हें इमरजैंसी से स्पेशल वार्ड में भर्ती करवाया गया था मगर फिर बाद में पीजीआई ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने ली चुटकी, कहा ज्यादा खा लिया होगा

सीएम वीरभद्र सिंह मौका मिलते ही चुटकी ले ही लेते हैं। फिर चाहे बात विपक्षी नेता की हो अथवा अपने की कैबिनेट मंत्री की। मंडी दौरे के दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की खराब तबीयत को लेकर सवाल को जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री नौजवान हैं।

उन्होंने ज्यादा खा लिया होगा तो इसी कारण तबीयत खराब हो गई। सीएम के ऐसा कहते ही वहां पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बीमारी के चलते पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें