फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के आदेशों को वीरभद्र ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

Wed, 07 Dec 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने आयकर विभाग की ओर से उनकी आयकर असेसमेंट को दोबारा जांचने के आदेशों को विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी है।
विज्ञापन


इन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई संभावित है। मामले के अनुसार वित्तीय वर्ष 2012 -2013 में उन्होंने अपनी कुल आय का ब्योरा आयकर विभाग को देते हुए रिटर्न जमा करवाई थी। आयकर विभाग ने रिटर्न में खामियां पाते हुए प्रार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

24 नवंबर 2016 को विभाग ने दोबारा आकलन खोलने के आदेशों के विरुद्ध दायर की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया। इन्हीं आदेशों को प्रार्थियों ने हाईकोर्ट में रिट याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें