फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन परमार बोले- सेवाएं नहीं दे सकती तो हिमाचल छोड़ दे एंबुलेंस कंपनी

Tue, 28 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने एंबुलेंस चला रही कंपनी जीवीके ईएमआरआई को दो टूक कहा है कि वह या तो राज्य में अपनी सेवाएं दे या हिमाचल छोड़ दे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को कहा - हमारे पास एंबुलेंस चलाने के और भी रास्ते हैं।

विज्ञापन


अगर कंपनी ठीक से एंबुलेंस सेवाएं नहीं दे पा रही है तो हम अन्य कंपनियों की भी सेवाएं ले सकते हैं। सरकार चाहे तो समय से पहले ही इस कंपनी के साथ साइन किए गए एमओयू को खत्म कर सकती है। मगर इससे पहले ही खुद यह कंपनी हिमाचल छोड़ दे तो अच्छा रहेगा। 

मंगलवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि  108 एंबुलेंस सेवा के लिए राज्य सरकार से पैसे की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके एंबुलेंस सेवा विधिवत तरीके से नहीं चल रही है। इसका आम लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


सरकार इसे सहन नहीं करेगी। बार-बार कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। हिमाचल में कई और एजेंसियां भी इस सेवा को देने के लिए तैयार हैं। अगर मौजूदा कंपनी सेवाएं नहीं दे पा रही है तो इसका सरकार कड़ा संज्ञान लेगी। आगामी दिनों में इस बारे में ठोस कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें