फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बताए, शिमला में पेयजल के लिए क्या कदम उठाए : परमार

Sat, 02 Jun 2018 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि शिमला में पानी की समस्या से निपटने के लिए सरकार की कोशिशों का असर दिखने लगा है। 

विज्ञापन


पेयजल संकट को विपक्षी दल के मुद्दा बनाने पर परमार ने कहा कि कांग्रेस पांच साल की नाकामियां छिपाने में लगी है। कांग्रेस बताए कि पेयजल किल्लत को लेकर उनकी सरकार ने पांच साल में क्या कदम उठाए। 

उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। आने वाले समय में शिमला शहर को ऐसी स्थिति से न गुजरना पड़े, इसके लिए सरकार ने योजना बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की नाकामी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा

परमार ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत दी है कि वह पानी के मुद्दे पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि मुकेश जनता को यह भी तो बताएं कि आखिर उनकी सरकार ने पांच साल तक क्या किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार की नाकामी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है और मुकेश अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पूर्व सरकार ने पांच साल शिमला के लिए कुछ किया होता तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से माननीय उच्च न्यायालय ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ  की है उससे स्पष्ट है कि सरकार संजीदगी से इस समस्या से बखूबी निपट रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें