फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एचपीयू मुख्य द्वार के पास एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, दो छात्र घायल

Fri, 27 Feb 2026 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मुख्य द्वार के पास शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मुख्य द्वार के पास शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। दोनों के सिर पर चोट लगी है जिस कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि रसायन विज्ञान विभाग से घर लौट रहे उसके कार्यकर्ताओं पर घात लगाकर हमला किया गया। संगठन का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित था और इसमें तेजधार हथियारों का प्रयोग हुआ है।

विज्ञापन

परिषद ने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर एसएफआई ने इन आरोपों को निराधार बताया है। संगठन का कहना है कि पहले कहासुनी हुई और उसके बाद स्थिति बिगड़ी। एसएफआई ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएफआई नेताओं ने कहा कि यूजीसी 2026 पर व्याख्यान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद कुछ समय तक परिसर में तनाव का वातावरण बना रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। विवि प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानें क्या बोले दोनों छात्र संघ
 
विद्यार्थी परिषद ने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर एसएफआई ने इन आरोपों को निराधार बताया है। संगठन का कहना है कि पहले कहासुनी हुई और उसके बाद स्थिति बिगड़ी। एसएफआई ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएफआई नेताओं ने कहा कि यूजीसी 2026 पर व्याख्यान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद कुछ समय तक परिसर में तनाव का वातावरण बना रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। विवि प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें