फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल नेगी मौत मामला: सीबीआई की चार्जशीट में एचपीपीसीएल के शीर्ष अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Fri, 05 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचपीपीसीएल के तत्कालीन मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के तत्कालीन मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा खुलासा किया है। विशेष सीबीआई अदालत में दायर चार्जशीट के अनुसार पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना से जुड़े मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर अनियमित मंजूरियां दिलाने और अधूरे कार्यों के बावजूद भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया गया, इससे विमल नेगी लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहे थे।

विज्ञापन

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि ऊना जिले में लगभग 220 करोड़ रुपये की 32 मेगावाट पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। एजेंसी के अनुसार परियोजना में देरी और अधूरे कार्यों के बावजूद ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए नकारात्मक टिप्पणियों को दबाया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों पर भुगतान स्वीकृत करने का दबाव डाला गया। चार्जशीट में एचपीपीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा (आईएएस) और निदेशक (विद्युत) देश राज पर कथित आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि दोनों अधिकारियों ने परियोजना से संबंधित फाइलों में आपत्तियों को दबाने और अधूरे कार्यों के लिए भुगतान मंजूर करवाने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि लगातार उत्पीड़न और अवैध पेशेवर दबाव के कारण विमल नेगी के लिए कार्यस्थल का माहौल प्रतिकूल बन गया था, जिसने उन्हें आत्महत्या जैसे कदम के लिए प्रेरित किया। नेगी 10 मार्च 2025 को शिमला से लापता हो गए थे और 18 मार्च को उनका शव गोबिंदसागर झील से बरामद हुआ था। मेडिकल बोर्ड ने उनकी मृत्यु का कारण पानी में डूबने से हुई श्वासावरोध (एस्फिक्सिया) बताया था। मामले में एएसआई पंकज शर्मा पर भी जांच को प्रभावित करने और डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने अदालत से मांग की है कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को तलब कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें