हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की बख्तपुर पंचायत के हलेल गांव में सड़क पहुंचते ही ग्रामीण नाच उठे। सड़क बनाते हुए जब पोकलेन मशीन गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने सबसे पहले मशीन के ऑपरेटर का आभार प्रकट किया। उसके बाद डीजे लगाकर नाच-गाना शुरू कर दिया। ऑपरेटर ने भी गांववासियों की खुशी में शामिल होकर मशीन से करतब दिखाए। ग्रामीणों का नाच गाना काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लोगों को सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जब बुधवार को सड़क उनके गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। पोकलेन मशीन का स्वागत करने के लिए गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे इकट्ठा हो गए। लोगों ने सबसे पहले अपनी कुल देवी के नारे भी लगाए। उसके बाद पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।