शम्मी पठानिया दो बहनों का अकेला भाई था। परिवार में दादी, माता-पिता हैं। वीरवार को शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। शाम को दूरदराज के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
प्रशासन की ओर से एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन, अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा मोहिंदर शर्मा अपनी टुकड़ी के साथ पहुंचे। इंदौरा की विधायक रीता धीमान, गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, शाम लाल धीमान, अश्विनी शर्मा और अनीत कटोच भी मौजूद रहे। 9 एफओडी कमांडेंट पारितोष उपाध्याय ने जवानों के साथ शहीद को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी।