फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विकसित ने दोस्त को फोन पर बताया, पीयूष ने उसकी गोद में तोड़ दिया है दम

Thu, 29 Jan 2026 03:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले के भरमाणी धार में जान गंवाने वाले 13 साल के धरेड़ के पीयूष और 19 साल के मलकोता के विकसित राणा को लेकर भरमौर के युवक मंजू क्षत्रिय ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
विकसित राणा और पीयुष, शव के पास पालतू कुत्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमाणी धार में जान गंवाने वाले 13 साल के धरेड़ के पीयूष और 19 साल के मलकोता के विकसित राणा को लेकर भरमौर के युवक मंजू क्षत्रिय ने बड़ा खुलासा किया है। मंजू ने बताया कि विकसित ने 23 जनवरी को उसे फोन कर बताया कि पीयूष की तबीयत खराब थी और मैं उसे कंधे पर उठाकर ला रहा था, जब मैं थक गया तो एक पेड़ के नीचे उसे गोद में ले लिया। इस दौरान पीयूष ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

अब मैं इतना थक चुका हूं कि उसे उठा नहीं सकता, इसलिए अकेला ही लौट रहा हूं। मंजू के मुताबिक पीयूष को विकसित ने स्लीपिंग बैग में डालकर उठाया था। विकसित ने यह भी बताया कि जब तक पीयूष की सांसें चलतीं रहीं, वह उसे गोद में लेकर बैठा रहा। जब पीयूष की सांसें थम गईं तो उसने आगे जाने की बात कही। इस दौरान उसने बताया कि विकसित ने पीयूष के पैरों में जूतों की जगह स्लीपिंग बैग को फाड़कर बांधा। उसने आशंका जताई कि जब वह नीचे उतर रहा होगा तो रात के अंधेरे में वह गहरी खाई को भांप नहीं पाया, जिसमें गिरकर उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन

यह बात भरमौर के मंजू ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कुत्ते को पीयूष का बताया जा रहा है वह असल में विकसित राणा का था। उनके साथ ट्रैक पर दो कुत्ते गए थे दूसरे का पता नहीं है। असली फर्ज विकसित राणा ने निभाया, वह चाहता तो अकेला वहां से निकल कर बच सकता था, लेकिन उसने अपने ममेरे भाई को साथ लेकर आना जरूरी समझा। यदि उनका मोबाइल स्विच ऑफ नहीं होता तो शायद आज परिस्थिति कुछ ओर होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें