फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे फॉर्मूले से टिकट दो, फिर भी हारे तो अपना नाम बदल दूंगा'

Tue, 27 Sep 2016 08:59 AM IST
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिला के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री की कुथाह मैदान में आयोजित जनसभा से कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भरी। जनसभा में युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने एलान किया कि 2017 के चुनावों में जनाधार रखने वाले व्यक्ति को पार्टी का टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से टिकटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सराज से जिस पदाधिकारी का पंचायत के प्रतिनिधि समर्थन करेंगे, उसे ही टिकट मिलेगा। युकां अध्यक्ष ने कहा कि यह फॉर्मूला प्रदेश स्तर पर भी लागू किया जाना चाहिए।

इसके बाद भी पार्टी की हार होती है तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी बात की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के भाषण के बाद मुख्यमंत्री ने भी अप्रत्यक्ष रूप से सराज में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी नेताओं ने भी किए बड़े बड़े दावे

मुख्यमंत्री ने कहा कि समझदार को इशारा ही काफी है। एक ही बात को बार-बार दोहराना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी से 10 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ मंडी जिले से कम से कम 7 सीटों पर कांग्रेस की जीत का एलान किया।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि पत्थरों पर नाम लिखने से नेता नहीं बनते हैं। जनसभा में भारी भीड़ जुटाकर मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर का सीएम के समक्ष कद बढ़ा है। वहीं सराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आतिशबाजी के साथ पंडोह से लेकर जंजैहली तक जोरदार स्वागत किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें