फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विक्रमादित्य सिंह बोले- खेल, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें बड़ी कंपनियां

Tue, 25 Apr 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को मणिपुर के इंफाल में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को मणिपुर के इंफाल में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठा रही है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभिन्न उद्यमों और बड़ी कंपनियों को खेलों के विकास के लिए निगमित सामाजिक दायित्व के तहत सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से शिमला जिला में शिलारू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर (हॉकी स्टेडियम) के समुचित उपयोग के लिए पर्याप्त कदम उठाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह भौगोलिक परिस्थितियों वाले अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अन्य केंद्रों में भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सके। उन्होंने गत वर्ष गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की सदस्यों को शीघ्र प्रमाण-पत्र जारी करने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें