फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंत्री विक्रमादित्य बोले- एक महीने में 2800 करोड़ की 2400 किलोमीटर सड़कों का मिलेगा तोहफा

Sat, 20 May 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2800 करोड़ की 2400 किलोमीटर सड़कें हिमाचल को एक महीने के अंदर मिलेगी। इसके ग्लोबल टेंडर किए जाएंगे। क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
कुल्लू में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूतनाथ पुल की मरम्मत का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया। पुल का कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग सहित प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2800 करोड़ की 2400 किलोमीटर सड़कें हिमाचल को एक महीने के अंदर मिलेगी। इसके ग्लोबल टेंडर किए जाएंगे। क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। समय पर काम पूरा होना चाहिए। विभाग का स्टेंडर्ड विंग इसको देखेगा। कहा कि भूतनाथ पुल कुल्लू शहर को जोड़ता है। ट्रैफिक के हिसाब यह महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी 2023 के समय में इस पुल का निरीक्षण किया गया था।

विज्ञापन


पुल को लेकर तकनीकी कमेटी का गठन किया है। बंगलूरू से आए तकनीकी एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी है। पुल की मरम्मत पर दो करोड़ से अधिक राशि खर्च की जा रही है। दो से तीन महीनों में पुल का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। कुल्लू में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों से एक बैठक की है। कुल्लू सहित प्रदेश अन्य जगहों में कई भवनों के पांच से दस सालों से काम लंबित है। इससे जो पैसा एडिशन पैसा मिलना होता है वह समय पर नहीं आ पाता है। इससे भवन की लागत बढ़ रही है। सरिया और सीमेंट के दाम बढ़ रहे हैं। इससे सरकार को ही नुकसान हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीरभद्र सिंह ने सपने में आकर कहा कुल्लू का ध्यान रखना
मौहल में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गहरा रिश्ता रहा है। पिता के स्वर्गवास के बाद वे पहली बार स्वप्न में आए। उन्होंने कहा कि कुल्लू का ख्याल रखना। उनके आदेश को जीवित रखना और यहां के लोगों को प्यार देना मेरा दायित्व है। यहां के लोगों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें