फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Bindal: विक्रमादित्य सिंह समान नागरिक संहिता के पक्ष में, चंद्र कुमार विपक्ष में

Mon, 03 Jul 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृव में चल रही है, इस सरकार में मुख्यमंत्री के अलग दावे हैं और मंत्रियों के अलग।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृव में चल रही है, इस सरकार में मुख्यमंत्री के अलग दावे हैं और मंत्रियों के अलग। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले प्रदेश में भाजपा को हराकर सत्ता में आए हैं। इसके जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनसे बड़ा कोई हिंदू नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने बयान पर कायम हैं। देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए बहस छिड़ी हुई है।

विज्ञापन


इस बहस में लोक निर्माण मंत्री कहते हैं कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए और कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता चौधरी चंद्र कुमार ने बयान दिया है कि समान नागरिक संहिता कानून की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विक्रमादित्य जो कह रहे हैं, वह न तो सरकार का मत है और न ही कांग्रेस पार्टी का है। डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि वह स्पष्ट करें कि वो समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या विरोध में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें