फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की विशेष यूनिट करेगी सहकारी बैंकों की जांच

Sun, 22 Jul 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के तीन सहकारी बैंकों में हुए कथित गड़बड़झाले की तहकीकात विजिलेंस की विशेष जांच यूनिट करेगी। विजिलेंस ब्यूरो निदेशक ने जांच एसआईयू को दी है। हालांकि, जांच के पर्यवेक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती भी की गई है। सूत्र बताते हैं कि दो महीने के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


गड़बड़ी मिलने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। दरअसल, राज्य सरकार ने बैंकों के वर्तमान अधिकारियों की ओर से पूर्व में हुई भर्तियों व लोन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

खास बात यह है कि आदेश में सरकार ने सीधे तीनों बैंकों के तत्कालीन अधिकारियों व बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा था।

लेकिन विजिलेंस मैनुअल में बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान न होने की वजह से ब्यूरो मामले की जांच में जुट गया है।

सूत्रों के अनुसार तीनों बैंकों की विभागीय जांच में जो बिंदु सामने आए हैं उनके संबंध में ब्यूरो जल्द ही बैंकों से संबंधित दस्तावेज मांग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें