यह बेलदार इसी अधिकारी के पास काम कर चुका है। वहीं, पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि उक्त सेवानिवृत्त अधिकारी का परिवार पंचायत में पंजीकृत नहीं है। जबकि उसका राशन कार्ड बना हुआ है।
विजिलेंस उक्त बेलदार के घर भी दबिश दे चुकी हैं। जहां एक कच्चा मकान मिला। मौके पर बेलदार नहीं था। बेलदार के विरुद्घ भी मामला दर्ज किया गया है। सर्च आपरेशन वारंट के आधार पर तलाशी लेने पर आलीशान बंगले के भीतर विजिलेंस को महंगा सामान मिला है।
इस मामले में जांच लंबी चलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। सभी प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज जांचने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। जब्त किए गए खातों में कई खातों में शून्य तो कई में हजारों में ही राशि मिली है। रायसन क्षेत्र के साथ ही एक अन्य में भी बेलदार के नाम पर जमीन होने की आशंका जाहिर की जा रही है।