फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा प्लानिंग ऑफिसर

Fri, 17 Jan 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
आरोपी अधिकारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विजिलेंस की सिरमौर टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित प्लानिंग के तहत नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) के प्लानिंग अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्थानीय प्रापर्टी डीलर से भूखंड की प्लाटिंग करवाने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।जानकारी के अनुसार टीसीपी के प्लानिंग अफसर अक्षित मेहता निवासी कुमारसैन ने भूखंड की प्लाटिंग के लिए शिकायतकर्ता प्रापर्टी डीलर पांवटा निवासी हरदेव सिंह से एक लाख रुपये की मांग की। प्रापर्टी डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को आरोपी रिश्वतखोर अफसर को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन


टीम ने  आरोपी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। देर शाम खबर लिखे जाने तक देहरादून-पांवटा के एनएच-7 के साथ सीमा बैरियर पर टीसीपी अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्रवाई जारी थी। बताया जा रहा है कि जिला सिरमौर विजिलेंस की टीम शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। डीएसपी विजिलेंस तरणजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि इस बारे में अधिक जानकारी उच्चाधिकारी दे सकते हैं, जबकि इस मामले में आईजी विजिलेंस जेपी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें