फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोक्स और चौधरी बोले, अपने नेता का तो सम्मान करें धूमल

Wed, 16 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल की ओर से राज्य में हो रहे विकास को लेकर सवाल उठाने को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
विज्ञापन


संयुक्त वक्तव्य में स्टोक्स तथा चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बड़े राज्यों की श्रेणी में देश का दूसरा बाह्य शौच मुक्त प्रदेश घोषित किया गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों ने स्वयं यह दर्जा हिमाचल प्रदेश को शिमला में हुए एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया है, जिसमें धूमल भी उपस्थित थे।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे निजी निराशा के चलते और तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को राज्य में हुए विकास का श्रेय देने से कतरा रहे हैं। मंत्रियों ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में शिक्षा और समावेशी विकास में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का स्टेट ऑफ  द स्टेटस अवार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं, प्रदेश को देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक समानता, रोजगार सृजन, अधोसंरचना विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई आदि क्षेत्रों में व्यापक एवं विस्तृत विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य आंका गया है। यह पुरस्कार धूमल की अपनी पार्टी के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की ओर से प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि धूमल को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा अवार्ड देने का थोड़ा सम्मान देना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें