फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चैंपियनशिप में विदुषी ने अचूक निशाना साध जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथलीघाट में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में पाया सम्मान, अंडर-12 खिलाड़ियों ने दिखाई सटीक निशानेबाजी
विज्ञापन

अंडर-12 बालक वर्ग में गिरकी मिन्हास ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सोलन जिले के कैथलीघाट में 12 से 15 जून तक आयोजित दूसरे प्री-हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार को पदक वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।
चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 बालिका वर्ग की निशानेबाज में विदुषी लोहुमी ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 400 में से 399 अंक हासिल किए। इसी वर्ग में नुंद्रिशा बंगा ने 395 अंकों के साथ रजत और चार्वी ने 393 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 बालक वर्ग में शिवास जनाइक ने 396 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रुद्रांश 394 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि अध्ययन ठाकुर ने 393 अंक बनाकर कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में कई खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मीटर पिस्टल अंडर-12 बालक वर्ग में गिरकी मिन्हास ने 393 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। अद्विक ठाकुर को रजत और अन्वित महाजन को कांस्य पदक मिला। वहीं 10 मीटर पिस्टल अंडर-12 बालिका वर्ग में श्रिजा सहगल ने स्वर्ण पदक जीता। अनाया शर्मा दूसरे और सारा सूद तीसरे स्थान पर रहीं। 10 मीटर ओपन साइट राइफल अंडर-12 बालक वर्ग में तनिश पाल चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। सुरजेंदु कोनार ने रजत और हुरदित्या पीएस शूर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें