फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा: जगत नेगी बोले- केंद्र सरकार से उठाएंगे जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद

Tue, 21 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिले की 16 हजार बीघा भूमि पर पड़ोसी राज्य का कब्जा है। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिले की 16 हजार बीघा भूमि पर पड़ोसी राज्य का कब्जा है। निशानदेही होने के बाद भी मामला हल करने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने मामले को केंद्र से उठाने का फैसला लिया है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान डलहौजी से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने यह मामला उठाया। सरकार ने पूछा कि मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश के राजस्व अभिलेखानुसार जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के लंगेरा के सीमांत क्षेत्र पधरी हिमाचल का हिस्सा है, उसमें वर्तमान में जम्मू-कश्मीर सरकार के डोडा जिले का कब्जा है। 2016-17 में यह मामला सामने आया था। प्रदेश की भूमि पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने सड़क बना दी है। यहां व्यावसायिक गतिविधियां भी की जा रही हैं। यह मामला दोनों राज्यों के राजस्व अभिलेख में दर्ज इंद्राज अनुसार समाधान के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें