फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा बजट सत्र: किन्नौर में रिब्बा-कंडा सड़क निर्माण में फर्जीवाड़ा, ठंगी संपर्क मार्ग में भी गोलमाल

Tue, 08 Mar 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किन्नौर में रिब्बा-कंडा सड़क के निर्माण में फर्जीवाड़ा हुआ है। अधिकारी की मिलीभगत से सड़क कार्यों के बिलों में गलत प्रविष्टियों को दर्शाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामपुर की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रिब्बा-कंडा सड़क के निर्माण में फर्जीवाड़ा हुआ है। अधिकारी की मिलीभगत से सड़क कार्यों के बिलों में गलत प्रविष्टियों को दर्शाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामपुर की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रमुख अभियंता ने रिपोर्ट के आधार पर कनिष्ठ अभियंता को आरोप पत्र जारी कर अधीक्षण अभियंता (एचपीआरआईडीसी) शिमला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लंबाई 11.725 किलोमीटर है। नाबार्ड के तहत इस सड़क पर 757.70 लाख रुपये जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो गया है जबकि नालियां, रिटेनिंग वॉल और पैरापिट का कार्य शेष है। सड़क की कटिंग पर अभी तक 1710.64 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष कार्य को ठेकेदार ने नहीं किया है। ऐसे में ठेेकेदार को 14.48 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिला किन्नौर के ही ठंगी संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के बिलों में भी गलत प्रविष्टियों का मामला सामने आया है। इस मामले में भी सहायक अभियंता के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार की जा रही है। 

नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में चार तरह के टैक्स
शिमला। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में चार तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं। इनमेें गृहकर, डॉग कर, सिनेमा कर और बिजली कर वसूल किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी विधायक राजेश ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

विज्ञापन

मंडी में जहरीली शराब में पाया गया मिथाइल अल्कोहल 
शिमला। प्रदेश में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हुई है। इन लोगों ने यह शराब राष्ट्रीय उच्च मार्ग सलापड़ स्थित ढाबे से खरीदी थी। मृतकों की विसरा रिपोर्ट के मुताबिक शराब में मिथाइल अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 13 लोग शराब बनाने में संलिप्त पाए गए हैं। जांच में पाया गया है कि अवैध रूप से चलाई जा रहीं फैक्ट्रियां जिला हमीरपुर और गुजरहटी में हैं। जो अवैध शराब पकड़ी गई है, उस पर संतरा मार्का पाया गया है। इस शराब को चोरी -छपे ढाबों और दुकानों में बेचा जा रहा था। 

गुड़िया हेल्पलाइन में 8489 शिकायतें दर्ज
 गुड़िया हेल्प लाइन में बीते तीन सालों के भीतर 8489 शिकायतें दर्ज की गई हैं। वर्ष 2019 में 1740, 2020 में 1840 और वर्ष 2022 एक फरवरी तक 4909 शिकायतें हुई हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक रोहित ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

प्रदेश में एडीजी के 4 पद स्वीकृत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एडीजी के चार पद स्वीकृत हैं। इनमें दो पदों को भरा गया है। शेष दो पदों का कार्यभार महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निकट भविष्य में हिमाचल आ रहे हैं। तब ये पद भरे जाएंगे। उन्होंने यह जानकारी विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

एनएचएम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तैनाती
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें दो डॉक्टर, दो सहायक, कार्यालय प्रबंधक और अधीक्षक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक पवन काजल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें