फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल की जीत से कितने गुस्से में है हिटलर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी तो आपने अब तक खूब सुन और देख ली होगी। मगर हिटलर को ये जीत कैसी लगी, ये नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर यूट्यूब पर हिटलर का एक वीडियो काफी वायरल हो गया है। पूरे देश समेत हिमाचल में भी यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में हिटलर के रिएक्शन को बताया गया है। वीडियो में हिटलर को भरोसा नहीं हो रहा कि आखिर कैसे दिल्ली में मोदी लहर थम गई।

वीडियो की शुरुआत में हिटलर के सहयोगी बताते हैं कि आज दिल्ली का रिजल्ट निकल रहा है। मगर हिटलर को मोदी लहर पर भरोसा है। पर जैसे ही पता चलता है कि कृष्णानगर सीट से किरण बेदी हार गई है और भाजपा पीछे चल रही है, इस पर हिटलर का पारा भी चढ़ने लगता है। यह वीडियो द रीयल टेकी चैनल ने 10 फरवरी को यूट्यूब पर डाला है और अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग इसे देख भी चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्लिक कर देखिए वीडियो...

वीडियो का यह दृश्य जर्मन फिल्म 'डाउनफॉल' से लिया गया है। यह 2004 में Oliver Hirschbiegel ने बनाई थी। इसमें साल 1945 के दौरान जर्मनी में हिटलर के आखिरी दिनों के शासन को बताया गया है।

फिल्म के लेखक और निर्माता Bernd Eichinger हैं। इस पूरी फिल्म में हिटलर के शासन, उसके तरीके और आखिरी दिनों के उसके संघर्ष को दर्शाया गया है। इसी फिल्म में से इस सीन को अलग किया गया है और उसमें केजरीवाल के जीत पर हिटलर के रिएक्‍शन का वीडियो तैयार किया गया है।

क्लिक कर देखिए वीडियो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें