फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: दाखिला नहीं देने पर प्रधानाचार्य को काबुल-कंधार भेजने की धमकी वाला ऑडियो वायरल

Fri, 30 Sep 2022 04:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

राजनीतिक गलियारों में हमेशा चर्चाओं में रहने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की कथित आवाज वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक गलियारों में हमेशा चर्चाओं में रहने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की कथित आवाज वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक मिनट 17 सेकेंड के इस ऑडियो में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य से अपने भतीजे के बच्चे को दाखिले दिलाने के लिए एक फोन आता है। ऑडियो में बातचीत करते हुए एक व्यक्ति इससे पहले कहता है कि डिप्टी स्पीकर बात करेंगे। फिर जिन्हें डिप्टी स्पीकर बताया गया कि वह व्यक्ति प्रधानाचार्य को राजस्थान और अफगानिस्तान के काबुल और कंधार भेजने की बात कह रहे हैं। साथ ही उन्हें विधानसभा में तलब करने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि, विधायक हंसराज ने साफ किया है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में वे ये अनाप-शनाप चीजें निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये आवाज किसी ने डब की है। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस के हालात काफी खराब हो चुके हैं। इस कारण अनाप-शनाप चीजें निकाल रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि इस ऑडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये किसी ने अपनी आवाज डब की हुई है। ये ऑडियो मेरी है ही नहीं। सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। 

चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सांविधानिक पद पर विराजमान हंसराज का आम लोगों सहित कर्मचारियों के साथ भी तालमेल ठीक नहीं है। विद्यालय में एक सीट दिलवाने के लिए वह प्रधानाचार्य से तल्ख होकर उन्हें डराने-धमकाने लग पड़े हैं। प्रधानाचार्य अपने नियमों के तहत सीट नहीं दे सकता है। कहा कि हंसराज अपनी हार स्वीकार चुके हैं। इसका ऑडियो प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें