पठानकोट के एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद एक दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले में जांच तेज हो गई है।
आठ पीडि़तों की आंखों की जांच डेढ़ घंटे तक टांडा मेडिकल कॉलेज में की गई। इसमें पाया गया कि चार की रोशनी वापस आने की संभावना है। इन मरीजों का अब आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा।
इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी ली जाएगी। इन मरीजों का उपचार करने के लिए दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों को बुलाया जा सकता है।
टीएमसी जल्द रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेगा। नेत्र रोग विभाग टीएमसी के विशेषज्ञ डॉ. मनीष ने चेकअप के बाद रोशनी लौटने की पुष्टि की है।