फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में एलईडी लाइटें लगाने वालों पर 82 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में वीरवार को ट्रैफिक मजिस्ट्रेट आर मेहुल शर्मा की अगुवाई में टुटीकंडी क्रॉसिंग पर नाकेबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
देर शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 600 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों में अतिरिक्त लाइटें लगाने वाले वाहनों के चालान काटे गए। शिमला में चल रही बसों, ट्रकों और टैक्सियों में बड़े पैमाने पर अतिरिक्त एलईडी लाइटें लगाई गई हैं जिसके कारण दुर्घटना का खतरा रहता है। इतना ही नहीं नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लाल, हरे और नीले रंग की लाइटें जो सिर्फ इमरजेंसी वाहनों में लगाई जा सकती है, इन्हें भी निजी और व्यावसायिक वाहनों में धड़ल्ले से लगाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान 82 वाहनों के चालान काटे गए। नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत अतिरिक्त लाइटें लगाने पर 7500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इस दौरान शिमला पुलिस के बालूगंज थाने के कर्मी और डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकेबंदी की खबर मिलते ही खड़ी कर दी गाड़ियां
वीरवार शाम ट्रैफिक मजिस्ट्रेट जैसे ही कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे तो इसकी खबर बस और टैक्सी ऑपरेटरों के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गई। इसके बाद कई वाहन चालकों ने रास्ते बदल दिए तो बहुत सी गाड़ियां आरटीओ ऑफिस से 103 टनल और कच्ची घाटी-बैरियर सड़क के किनारे खड़ी कर दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें