उपराष्ट्रति हामिद अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी सड़क हादसे में बाल-बाल बच
गई। नूरिया शिमला आ रही थीं। हादसा हिमाचल के सोलन जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रति हामिद अंसारी की बेटी को शिमला ला रही गाड़ी जाबली रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रही पुलिस की ही पायलट गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी बाल बाल बचे हैं।
हादसे के बाद निजी वाहन से उपराष्ट्रपति की बेटी नूरिया अंसारी को पहले धर्मपुर और बाद में सोलन के रेस्टहाउस लाया गया। जहां से उन्हें निजी इन्नोवा गाड़ी एचपी 64 5000 से शिमला के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम साढ़े छह और सात बजे के बीच का है। हादसे के वक्त नूरिया अंसारी निजी वाहन से शिमला की तरफ आ रही थी।