फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prof. Shashi Dhiman: HPTU में जल्द स्थापित होगा प्लेसमेंट सेल

Thu, 19 May 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि विवि में जल्द प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
प्रो. शशि कुमार धीमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में जल्द प्लेसमेंट सेल स्थापित किया जाएगा। इससे यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की नामी कंपनियों में उच्चतर पैकेज पर प्लसेमेंट हो सकेगी। घर-द्वार रोजगार उपलब्ध करवाने में भी इस कदम से काफी मदद मिलेगी। यह बात तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि परिसर में स्थापित पुस्तकालय को जल्द विद्यार्थियों के लिए सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खोलने का प्रावधान किया जाएगा। पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित पुस्तकें और सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वीरवार को विवि परिसर में कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने कुलपति के समक्ष अपने-अपने विभाग की समस्याएं और मांगें रखीं।

कुलपति ने कहा कि विवि में जल्द प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था की जाएगी। कुलपति ने विद्यार्थियों की यूनिवर्सिटी टेक फेस्ट आयोजित करने की मांग को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें