फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को मिला एक साल का सेवा विस्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

 प्रो. बंसल जून 2018 से तकनीकी विवि के कुलपति का कार्यभार देख रहे हैं। इसी महीने तीन साल का कार्यकाल पूरा होना था। उससे पहले प्रो. बंसल के कार्यकाल में तकनीकी विवि में हुए बेहतर कामों और उनके तीन साल के बहुमूल्य योगदान को देखते हुए एक साल का सेवा विस्तार दिया है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एसपी बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए कुलपति के पद पर एक साल का सेवा विस्तार दिया है। तीन जून को राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दतात्रेय ने उनके एक साल के सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी की है।  प्रो. बंसल जून 2018 से तकनीकी विवि के कुलपति का कार्यभार देख रहे हैं। इसी महीने तीन साल का कार्यकाल पूरा होना था। उससे पहले प्रो. बंसल के कार्यकाल में तकनीकी विवि में हुए बेहतर कामों और उनके तीन साल के बहुमूल्य योगदान को देखते हुए एक साल का सेवा विस्तार दिया है। वहीं, कुलपति प्रो. बंसल ने एक साल की और नियुक्ति देने के लिए कुलाधिपति और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।

विज्ञापन


प्रो. बंसल के कार्यकाल में विवि ने ये उपलब्धियां की अर्जित
प्रो. एसपी बंसल के विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर सेवाकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रोग्राम (एटीयू) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर को देशभर में प्रथम स्थान हासिल हुआ। विवि के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया। तकनीकी शिक्षा एवं गुणवत्ता कार्यक्रम का सफल संचालन, विवि परिसर में सात विषयों में पढ़ाई शुरू करवाई, प्रशासनिक भवन का लोकार्पण, शिक्षण संस्थानों का औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू, डाटा केंद्र और वेब स्टूडियो की स्थापना, ई-पुस्तकालय, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संचालन, कुलगीत का निर्माण, अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और ठाकुर राम सिंह जैसे महापुरुषों के जीवन पर आधारित अध्ययन पीठ की स्थापना, डिजिटल लॉकर और डिजिटल डिग्री की सुविधा, नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन इत्यादि उपलब्धियां हासिल कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें