विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वह हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस से कोई सरोकार नहीं रखते। देश तथा विश्व में विहिप अपने दम पर हिंदुत्व को मजबूत और सर्वोपरि बनाने की क्षमता रखती है।
धर्मांतरण के खिलाफ हिमाचल, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में संगठन की योजनाओं को प्रशंसनीय बताया। वह शहर के चंबा ग्राउंड में विहिप की स्थानीय इकाई के विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को विहिप का एक्शन प्लान समझाया।
इसके जरिये भारत को हिंदू बहुल राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। कहा कि विश्व में हिंदुओं का इतिहास पौराणिक है। यहां तक कि 14 हजार वर्ष पूर्व मक्का, मदीना, रोम, काबुल, ढाका, रावलपिंडी तथा यूरोप के कई देशों में सबसे पहले हिंदुत्व का उदय हुआ था। 53 हजार गांवों के 20 लाख से अधिक बच्चों को विहिप की ओर से निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को तीन संकल्प सूत्र भी सुझाए।