फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आनी की खेनवी कैची में सेब की पेटियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Tue, 12 Aug 2025 05:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।

सार

कुल्लू जिले के आनी में राणाबाग-सेरी सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी खेनवी कैंची के समीप खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
खेनवी कैची में सेब से लदी गाड़ी खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनी में राणाबाग-सेरी सड़क पर सोमवार रात को सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खेनवी कैंची के पास 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत सवार कुल चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आनी तहसील के लगौटी के कदैरना गांव निवासी बिंदु राम ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने पिकअप एचपी 95-0776 में दोपहर बाद करीब 3 बजे सेब की पेटियां अपने घर से लाफूघाटी के लिए लोड की थीं।

विज्ञापन


इस गाड़ी में चालक कुमारसैन के थानाधार गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र माधो राम के साथ तीन नेपाल मूल के व्यक्ति प्रकाश ओली, दीपक खडगा और तिलक बहादुर बैठे थे। रात को करीब 9 बजे खैनवी कैंची के पास चालक संजीव कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से बाहर होकर नीचे करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में घायल व्यक्ति चालक संजीव कुमार और दीपक खडका को 108 एंबुलेंस के जरिये आनी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में प्रकाश ओली और तिलक बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक संजीव कुमार आनी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि गंभीर घायल दीपक खडका को क्षेत्रीय अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी आनी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें