फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी

Mon, 17 Nov 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकासनगर हिमुडा कालोनी में ब्लॉक सी 16 के पास अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों की जान खतरे में है। रात को यहां लोग बेतरतीब ढंग से गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण एंबुलेंस, यहां तक कि मरीजों और अन्य लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों को सड़क से गुजरने और सामान लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय विकुल धामटा, नेतन चौहान, निशांत, नवीन पांडे, दिपिश, चेतन चौहान, सुरेश का कहना है कि कॉलोनी के लोग बेतरतीब तरीके से गाड़ियां पार्क कर देते हैं।
विज्ञापन


लोगों को गुजरने के लिए जगह नहीं बचती। कोई बीमार हो तो उसे गाड़ी तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्क की गई गाड़ियों में मोबाइल नंबर तो लिखे होते हैं, पर इनकी संख्या इतनी अधिक है कि किस किस को फोन करें।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाहनों की व्यवस्थित तरीके से पार्किंग करवाई जाए ताकि मरीजों और अन्य लोगों को चलने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा का कहना है कि उक्त स्थान पर कर्मचारी भेज स्थिति का जायजा लिया जाएगा। लोगों से भी आग्रह है कि सहमति से समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें