बैठक में 32 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान रहे मौजूद संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। शहर से सटे मशोबरा स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को विकास खंड की पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की बैठक हुई। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई बैठक में विकास खंड के तहत आने वाली 32 पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अंकित कोटिया ने की।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को वीबीजीरामजी योजना के संबंध में जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत काम करने के लिए किसी तरह का अलग कार्ड बनाने की आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी अपने पुराने कार्ड पर ही योजना के तहत काम कर सकते हैं। इससे पंचायत स्तर पर योजना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की प्रगति और पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए।