वैशाली ने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा पालमपुर और दिल्ली से ली है। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी की है। वर्तमान में प्रतिष्ठित दवा उद्योग में लीड साइंटिस्ट के रूप में काम कर रही हैं।
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई मिसेज इंडिया इलीट यूएसए-2022 प्रतियोगिता में पालमपुर की वैशाली शर्मा ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। इससे पहले वैशाली मिसेज रेडियंट ब्यूटी का खिताब भी जीत चुकी हैं। यह प्रतियोगिता माई ड्रीम यूएसए की ओर से सैन फ्रांसिस्को में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
वैशाली पालमपुर के लेखराज और विजय शर्मा की बेटी हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा पालमपुर और दिल्ली से ली है। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी की है। वर्तमान में प्रतिष्ठित दवा उद्योग में लीड साइंटिस्ट के रूप में काम कर रही हैं।
वह शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। वह महिला सशक्तीकरण में एक मजबूत विश्वासी हैं। उन्होंने महिलाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करने और लड़कियों के कल्याण के लिए काम करने वाले कई गैर सरकारी संगठनों का समर्थन किया है। वह महिलाओं के हितों के लिए हमेशा काम करने के लिए तत्पर रहती हैं।