फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू में सुबह टीकाकरण, दोपहर बाद 45 दिन के मासूम की मौत

Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के बाद बच्चे की मौत हुई है। टीकाकरण के तीन घंटे के भीतर बच्चा सुन्न हो गया था। इसके बाद बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
शिशु(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में सुबह टीकाकरण होने के बाद दोपहर बाद 45 दिन के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के बाद बच्चे की मौत हुई है। टीकाकरण के तीन घंटे के भीतर बच्चा सुन्न हो गया था। इसके बाद बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद संजौली से मां बच्चे को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने काफी देर तक बच्चे की जांच की और सीपीआर दी लेकिन बाद में मृत घोषित कर दिया। शाम को फोरेंसिक मेडिसिन विभाग ने बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में बच्चे की वैक्सीन के प्रभाव से मौत की बात सामने नहीं आई है। फिर भी गहनता से जांच के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होगी। वहीं परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा भी जांच के लिए लिया है। इसे एफएसएल जुन्गा भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन

बच्चे का शरीर पड़ चुका था नीला : दादा

बच्चे के दादा दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह 11:00 बजे माता-पिता बच्चे को छह सप्ताह बाद लगने वाले टीका लगाने के लिए दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल गए थे। टीका (इंजेक्शन) लगाने के बाद बच्चे को आधा घंटा तक चिकित्सकों ने देखरेख में रखा। इसके बाद ही बच्चे को जाने दिया। माता-पिता बच्चे को लेकर अपने घर संजौली आ गए। करीब 2:00 बजे बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी। थोड़ी ही देर बाद बच्चे के नाक से खून आ गया। मां ने तुरंत बच्चे को आईजीएमसी लेकर आई। इसके बाद चिकित्सकों ने जांच की लेकिन बच्चे की तब तक मौत हो चुकी थी। बच्चे का शरीर नीला पड़ चुका था।
विज्ञापन

शरीर में नहीं मिला वैक्सीन का प्रभाव

फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में बच्चे की वैक्सीन के प्रभाव से मौत की बात सामने नहीं आई है। विस्तृत जांच के बाद ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एफएसएल की रिपोर्ट के अनुसार ही रिपोर्ट के असल कारणों का पता लग सकेगा। एएसपी अभिषेक ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें