फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ सिंह रावत: जिस भी भाजपा नेता ने देवभूमि में बहाया पसीना, पलटी उसकी 'किस्मत'

Thu, 11 Mar 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में काम करने पर मोदी से लेकर तीरथ तक कइयों का चमका सितारा
  • सूबे में प्रभारी-सहप्रभारी रहे नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारियां
  • खट्टर, पांडे, धनखड़ और शर्मा भी इस फेहरिस्त में शामिल
विज्ञापन
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेताओं के लिए देवभूमि हिमाचल से जुड़ा किस्मत कनेक्शन लगातार अपना असर दिखा रहा है। बाहर से आए पार्टी के जिस नेता ने भी बतौर प्रभारी पसीना बहाया, उसकी किस्मत बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू हुआ पार्टी नेताओं का यह किस्मत कनेक्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम भी जुड़ गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को हिमाचल में बतौर चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हिमाचल में आने के बाद ही रावत को अचानक पार्टी ने गढ़वाल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। लोकसभा के पहले ही चुनाव में रावत सांसद निर्वाचित हो गए। अब तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले नजर दौड़ाएं तो हिमाचल प्रभारी रहे मंगल पांडे ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्हें बिहार की नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का अहम पद मिला। पांडे से पहले प्रदेश प्रभारी रहे मथुरा से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत शर्मा भी यूपी में भाजपा की योगी सरकार में मंत्री बन गए। इसी तरह हिमाचल में संगठन मंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, सह प्रभारी रहे ओम प्रकाश धनखड़ के लिए भी देवभूमि का किस्मत कनेक्शन अपना असर दिखा गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता श्याम जाजू प्रदेश में सह प्रभारी बनने बाद राज्यसभा सांसद बने। इधर, हिमाचल से निकलते ही मोदी सफलता के रथ पर सवार हो गए। वर्ष 2001 में पार्टी ने उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद से नरेंद्र मोदी लगातार तेजी से आगे बढ़ते चले गए और मौजूदा समय में दूसरी बार देश की कमान मजबूती से थामे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें