फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग पर आए यूपी के आईएएस अधिकारी की धर्मशाला में मौत

Mon, 16 Apr 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते रक्कड़ में ट्रेनिंग पर आए उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी की धर्मशाला में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


नवनीत मिश्रा पुत्र योगेश चंद्र मिश्रा निवासी लोहिया नगर गाजियाबाद (यूपी) संस्कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। वह 31 अन्य आईएएस अधिकारियों के साथ रक्कड़ स्थित जागोरी एनजीओ  में ट्रेनिंग के लिए आए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

अचानक तबीयत खराब हुई

नवनीत मिश्रा ने शनिवार देर शाम को अपने साथियों से मधुमेह की शिकायत और बीमार होने की बात कही। इस पर उनके साथी उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि नवनीत मिश्रा दिन में ठीक थे, शाम को उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें