फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां बिताने आए उस्ताद मुस्तफा हुसैन बोले- प्रेम का संदेश देती है बांसुरी

Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हम आज अपनी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को खोते जा रहे हैं तथा पश्चिमी सभ्यता के पीछे भागते जा रहे हैं। जबकि, हमारी पुरानी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी पूंजी है। हमें इन्हें संजोकर रखना चाहिए। बांसुरी एक प्रेम का संदेश फैलाने का यंत्र है। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक उस्ताद मुस्तफा हुसैन का। 

विज्ञापन


नेरचौक में छुट्टियां बिताने आए हुसैन ने कहा कि कला संगीत प्रेमियों के लिए सरकार को खुलकर सामने आना चाहिए। हुसैन बांसुरी वादन में डॉक्टरेट की उपाधि ले चुके हैं। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में  म्यूजिक कंपोजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

वह ‘जब वी मेट’ जैसी अनेकों फिल्मों में धुनों से प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। 7 साल की आयु से उन्होंने अपने पिता पीर बख्शी से बांसुरी वादन सीखना आरंभ कर दिया था। हुसैन ने नेरचौक पार मंडल के आग्रह पर एक प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक  इंद्र सिंह गांधी, मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, एसडीएम किशोरीलाल, बीडीओ डा. बशीर खान सहित कई अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें