पिता ने लगाए हैं ये आरोप
रितेश के पिता ने आरोप लगाए हैं कि एजेंट उनके संपर्क में आया और बेटे को मुंबई में अमेरिका की एक दवा कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि जमा दो मेडिकल पास कर चुके युवाओं की तलाश है। यह भी कहा कि कुछ समय के बाद उसे अमेरिका भी भेजा जाएगा। इसके बाद परिजनों ने एजेंट के कहने पर रितेश को 23 अगस्त 2024 को मुंबई में दवा कंपनी में नौकरी के लिए भेज दिया। पिता शमशेर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके बेटे को अलग-अलग देशों में ले जाया गया और उसे टॉर्चर किया, कई बार भूखा भी रखा गया। वहां से पैसों की मांग की जाती रही। उन्होंने बताया कि कुल 45 लाख रूपये खर्च किए। उन्होंने बताया कि इस 25 जनवरी को उनका बेटा अमेरिका में दाखिल हुआ। यहां पर उसे सीबीपी ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद उसकी घर वापसी हुई।