फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ सार्थक रही बैठक, यादगार रहेगा शिमला का दौरा: जस्टर

Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ बैठक सार्थक रही है। कोरोना काल में शिमला का यह दौरा यादगार रहेगा। शिमला रेलवे स्टेशन बेहद खूबसूरत है। इसका रखरखाव भी बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है। कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन के बारे में बहुत सुना था, आज इससे सफर करने का मौका मिला है।  शनिवार को शिमला रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर ने यह बात कही।

विज्ञापन


जस्टर दोपहर 1:44 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे। अमेरिका के राजदूत के रेलवे स्टेशन आने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन के गेट पर एक-एक कर फोटो खिंचवाए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जस्टर ने जगह जगह रुककर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद ट्रेन के ड्राइवर का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

प्लेटफार्म पर खड़े स्टीम इंजन को देखा। जस्टर शिमला से कैथलीघाट तक स्पेशल ट्रेन में लगाए गए झरोखा कोच में रवाना हुए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, मंडल यांत्रिक अभियंता आदित्य शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता निर्माण राकेश प्रथि, स्टेशन अधीक्षक शिमला प्रिंस सेठी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें