फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रहे अनुराग'

Mon, 15 Sep 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मशाला में भारत और वेस्टइंडीज के मध्य होने वाले वन-डे इंटरनेशनल के लिए एचपीसीए को हरसंभव सहायता देगी। एक दिवसीय मैच 17 अगस्त को होगा।
विज्ञापन


इस बारे में जिला प्रशासन को बैठक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सरकार धर्मशाला में होने वाले एक दिवसीय मैच को हरसंभव सहायता देगी। अनुराग ठाकुर की ओर से लगातार आधारहीन बयानबाजी की जा रही है।
विज्ञापन


एचपीसीए को क्रिकेट मैच करवाने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता को सरकार से मर्यादित तरीके से प्रस्ताव करना चाहिए। सरकार का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, जैसा कि अनुराग ठाकुर आरोप लगा रहे हैं।

सरकार की मंशा केवल यही है कि स्टेडियम का उपयोग क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए हो, जिस उद्देश्य से उसे भूमि दी गई है न कि इसे व्यावसायिक गतिविधियों में बदला जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें