फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा को टक्कर देने के लिए शहरी कांग्रेस बनाएगी नई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

अनुभवी नेताओं को टीम में दी जाएगी मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भाजपा को टक्कर देने के लिए शहरी कांग्रेस की नई टीम इसी महीने तैयार होगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। शहरी टीम में किन पदों पर किन नेताओं को जगह देनी है, इसके लिए शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभाला। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहरी कांग्रेस अपनी टीम तैयार करने जा रही है। शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अनुभवी नेताओं को टीम में जगह मिलेगी। युवाओं का भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के साथ मिलकर इसी हफ्ते कार्यकारिणी के कई अहम पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में कांग्रेस को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए काम किया जाएगा। इसी महीने पूरी कार्यकारिणी के गठन का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें