फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नियुक्ति के चार दिन बाद ही शहरी कांग्रेस सचिव का इस्तीफा, सियासत गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में बनी शहरी कांग्रेस की टीम में सचिव बनाए गए थे कुफ्टाधार के किशोर कुमार
अध्यक्ष को पत्र लिखकर भेजा इस्तीफा, बोले-अभी समय नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कांग्रेस के शहरी संगठन में चार दिन पहले सचिव बनाए गए किशोर कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किशोर ने बुधवार को शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। इनका कहना है कि वह सचिव पद पर फिलहाल काम नहीं कर पाएंगे। सचिव पद से अचानक इस्तीफे के बाद सियासत भी गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी में शामिल किए कई और कार्यकर्ता भी अहम पद न मिलने से नाराज हैं। आने वाले दिनों में सियासत गरमा सकती है।
शहरी कांग्रेस ने हाल ही में अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में एक जंबो टीम का गठन किया गया है जिसे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने 19 अप्रैल को मंजूरी दी थी। इसमें हर शहरी वार्ड की तरह रुल्दुभट्ठा वार्ड से भी कई पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। रुल्दुभट्ठा के कुफ्टाधार निवासी किशोर कुमार को कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया था। यहां से कई और नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह दी है। किशोर वार्ड सभा के अलावा युवक मंडल के अध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष को लिखे पत्र में किशोर का कहना है कि वह निजी व्यस्तता के कारण सचिव पद के लिए समय नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसे जाना है, वह जाए : अध्यक्ष
शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रुल्दुभट्ठा से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रही सत्या वर्मा ने किशोर का नाम दिया था। इसके बाद किशोर को कार्यकारिणी में अहम सचिव पद दिया था। उन्होंने कहा कि हर वार्ड को प्रतिनिधित्व मिले, इसका ख्याल रखा गया है। अब जिसे जाना है, वह जा सकता है। पार्टी में अभी कई और सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उन्हें कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें