शिमला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में दिवाली तक नए खाते खोलने वाले ग्राहकों को आधा फीसदी अधिक ब्याज देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त बैंक कर्मियों को 15 फीसदी की दर से डीए देने का भी निर्णय लिया गया है।
मंगलवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक बैंक के अध्यक्ष एके वशिष्ट की अध्यक्षता में हुई जिसमें मदन लाल जोशी, उपाध्यक्ष बीसी भेतान, निदेशक रतन चंद शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, शशि और कर्ण नंदा ने भाग लिया।
संचालक मंडल ने बैठक के दौरान 30.9.2017 से 30.9.2018 तक की वित्तीय स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की दर से डीए की बकाया राशि वर्ष 2017-18 का वोनस भी कर्मचारियों को दीपावली के उपलक्ष्य पर देने को स्वीकृति दी गई।
बैठक में निजी वाहन ऋण की सीमा बढ़ा कर 15 लाख करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बैंक एनपीए की भी समीक्षा की गई तथा रिकवरी को बढ़ावा देने तथा बैंक का डिपोजिट बढ़ाने के लिए बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।