फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर गिरे पेड़, 45 हजार का नुकसान

Sun, 10 Aug 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रूल्दुभट्टा के पडे़ची में शनिवार रात एक चिड़ और एक देवदार का पेड़ गाड़ी पर जा गिरे। इससे मारुति कार को करीब 45 हजार का नुकसान हुआ है। पेड़ निजी भूमि पर गिरे हैं।
विज्ञापन


इन पेड़ों के गिरने से बड़श सड़क पर सुबह ग्यारह बजे तक ट्रैफिक भी बंद रहा। गाड़ी के मालिक अमित शर्मा ने बताया कि पेड़ रात को गिरे, जिसका पता उन्हें रविवार सुबह चला।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी (ब्वॉयज) के पास भी एक पेड़ टेढ़ा होकर स्कूल भवन से अटका है। इसकी सूचना चौकीदार ने प्रधानाचार्य संजय मेहता को दी।

प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानाचार्य संजय मेहता ने इसकी सूचना उपमंडलाधिकारी अर्बन को दे दी है।

मेहता ने बताया कि पेड़ स्कूल के पुराने भवन पर टिका है, इसलिए अधिक बारिश होने पर पेड़ गिरने से स्कूल की छत को नुकसान हो सकता है। छात्रों और स्टाफ के लिए भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें