फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनोकामना पूरी होने पर यूपी के श्रद्धालु ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 45 किलो घुंघरू पहन किया नृत्य

Wed, 31 May 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

प्रदेश के शक्तिपीठ ज्वालामुखी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से आए श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर माता के दरबार में पारंपरिक भेषभूषा में 45 किलो घुंघरू पहनकर काफी देर तक नृत्य किया।
विज्ञापन
श्रद्धालु ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 45 किलो घुंघरू पहन किया नृत्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ज्वालामुखी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से आए श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर माता के दरबार में पारंपरिक भेषभूषा में 45 किलो घुंघरू पहनकर काफी देर तक नृत्य किया और माता ज्वाला का गुणगान किया। मथुरा से आए श्रद्धालु ने बताया कि वह हर वर्ष माता के दरबार में मनोकामना पूर्ण होने पर आते हैं।

विज्ञापन


इसी पारंपरिक वेशभूषा में माता के दरबार में ढोल-नगाड़ों सहित नृत्य करते हैं। माता का गुणगान करते हैं, ताकि माता हर वर्ष हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और विश्व का भी कल्याण करें। मथुरा से आई टोलियों ने दरबार में काफी देर नृत्य किया। पुजारी वर्ग ने भी मथुरा के भक्तों को दर्शन करवाए और उनके परिवार में सुख-शांति की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें