हिमाचल की राजधानी शिमला में बीती रात शातिर एक कार के सभी टायर निकाल कर फरार हो गए। हालांकि टायर निकालने के लिए अपने साथ लाए जैक को शातिर कार के पास ही छोड़ गए। सुबह कार के सभी टायर गायब पाकर मालिक के होश उड़ गए।
सूचना के अनुसार राजधानी के टिंबर हाउस के पास सड़क किनारे कार को खड़ा किया गया था लेकिन शातिरों ने रात के अंधेरे में कार के चारों टायर निकाल लिए। मंगलवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जमकर हंगामा हुआ।