फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर आएगा राजधानी के उपभोक्ताओं को पानी का बिल

Tue, 29 Jan 2019 01:00 PM IST
ashok chauhan अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पानी के मासिक बिल अब मोबाइल फोन पर मिलेंगे। यही नहीं, बिल जमा करवाने के लिए किसी बैंक, निगम काउंटर या लोकमित्र केंद्र के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। लोग घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन के जरिये बिल का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


शहर में पेयजल व्यवस्था संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी मार्च से बिलिंग की नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत शहर के 32 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अब पानी के बिल मेसेज के जरिये भेजे जाएंगे। 
 
मेसेज में बाकायदा एक लिंक भी दिया जाएगा जिस पर क्लिक कर उपभोक्ता बिल का भुगतान कर सकेंगे। कंपनी इसके लिए साफ्टवेयर तैयार कर रही है। दावा किया जा रहा है कि मार्च से आनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी अपनी अलग वेबसाइट भी तैयार कर रही है। लोग इस पर भी अपने बिल जमा करवा सकेंगे। अब तक नगर निगम और कंपनी की एक ही वेबसाइट थी।

खुद भी निकाल सकेंगे अपना बिल

नई व्यवस्था लागू होने के बाद घरों में बिल बांटने का काम बंद कर दिया जाएगा। अभी एक बिल बांटने में कंपनी को पांच रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लोग अपना मासिक बिल खुद भी निकाल सकेंगे।

इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता अपना आईडी या अकाउंट नंबर डालेंगे। इसके बाद खुद चेक की गई मीटर रीडिंग अपलोड कर सकेंगे। इसके आधार पर बिल जनरेट होगा। कोई उपभोक्ता कहीं गलत बिल जनरेट न कर दें, इसके लिए बाकायदा समय समय पर चेेकिंग होती रहेगी।
विज्ञापन

शहर में 32 हजार से ज्यादा उपभोक्ता

शहर में पानी के 32 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें 24 हजार घरेलू जबकि आठ हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। कंपनी के पास हर उपभोक्ता की अलग आईडी, खाता और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इन्हीं पर यह मेसेज जाएगा। हालांकि, इससे उन लोगों को परेशानी आएगी जिन्होंने अपने मकान किराए पर दे रखे हैं।

इसका बिल भी संबंधित मीटर मालिक के नाम पर ही जारी होगा। आनलाइन व्यवस्था कंपनी मार्च से लागू कर पाएगी, इस पर भी संशय है। एमसी ने भी आनलाइन सुविधा का दावा किया था लेकिन साल बीतने के बावजूद साफ्टवेयर नहीं बन पाया। 

मेसेज से जारी करेंगे बिल
उपभोक्ताओं को मेसेज के जरिये पानी बिल उपलब्ध करवाएंगे। लोग घर बैठे ही बिल जमा करवा सकेंगे। कई कंपनियां इस सिस्टम को सफलतापूर्वक चला रही हैं। इसके बाद बिल बांटने का काम बंद हो जाएगा।-धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें