फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि कर्मचारियों ने कुलपति दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसर में रैली निकालकर की नारेबाजी
विज्ञापन

समिति के फैसलों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट करें सार्वजनिक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के कर्मचारियों ने वीरवार को विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रैली निकाली।
कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय से दोपहर को रैली शुरू कर इसे पूरे परिसर से होते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर समाप्त किया। रैली में शामिल सैकड़ों कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। रैली को कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व ईसी सदस्य रही राज कुमारी और जेसीसी महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की इस आक्रोश रैली और इसमें जुटे कर्मचारियों से प्रशासन समझ लें कि कर्मचारी अब अपनी मांगों को मनवाकर इस आंदोलन को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि विवि की ओर से कर्मचारी शिकायत निवारण समिति में हुए फैसलों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट विवि ने सार्वजनिक नहीं की है। राज कुमारी ने कहा कि इस आक्रोश रैली और मांगों को मनवाने के लिए जारी आंदोलन में हर महिला कर्मचारी बराबर साथ दे रही है। राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों का यह आंदोलन मांगों के पूरा होने पर ही समाप्त होगा। इसलिए प्रशासन जल्द सभी मांगों को न केवल माने बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें