फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि ने खेल स्पर्धाओं की तिथियों में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर महाविद्यालय खेल कैलेंडर में बदलाव किया है। विवि ने शतरंज और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं की तिथियां संशोधित की हैं। विवि के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता अब 5 से 7 अक्तूबर तक होगी। पहले यह प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर तक होनी थी। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी चंबा में होगा। इस तरह पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता भी निर्धारित कार्यक्रम से पहले आयोजित की जाएगी। पहले मुक्केबाजी प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित थी। अब इसे 6 से 9 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक ऊना में होगा।
विज्ञापन


विवि ने संबंधित महाविद्यालयों को संशोधित तिथियों के अनुसार आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। यह बदलाव विवि की ओर से 6 अगस्त को जारी किए वार्षिक खेल एवं युवा उत्सव कैलेंडर के बाद किया है। कैलेंडर के अनुसार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं अगस्त से दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित होनी हैं। विवि ने स्पष्ट किया कि खेल कैलेंडर में आवश्यकता के अनुसार आगे भी बदलाव संभव हैं। ऐसे में महाविद्यालयों को प्रतियोगिताओं से संबंधित विवि की ताजा सूचनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें