फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य योजना होगी लांच, मिलेंगे ये फायदे

Mon, 21 Aug 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार जल्द ही देश भर में ‘यूनिवर्सल स्क्रीनिंग’ नामक नई स्वास्थ्य योजना का शीघ्र ही आगाज करने जा रही है। इस योजना को पहले चरण में देश भर के 100 जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें हिमाचल के जिले भी शामिल होंगे। इस योजना में निदान के साथ-साथ इलाज की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


इसके तहत ब्लड प्रेशर, डायबिटिज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे। योजना को बाद में धीरे-धीरे पूरे देश में चलाया जाएगा। यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया है। नड्डा ने कहा कि उनका विजन है कि रोग को निरोग की ओर ले चलें।

इस योजना को शुरू करने के लिए बाकायदा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नड्डा ने कहा कि इस योजना के तहत 30 वर्ष की आयु से ज्यादा देश के हर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर, डायबिटिज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे ताकि इन बीमारियों का समय रहते पता चल कर उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

योजना में हिमाचल प्रदेश के कुछ जिले भी शामिल

योजना को अंतिम रूप देने के लिए अभी कुछ ओर समय लगेगा, लेकिन जल्द ही इस योजना को लांच कर दिया जाएगा। यह योजना रोग से निरोग की ओर ले जाने वाली योजना होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ड्रग एंड डाइग्नोस्टिक नाम से भी योजना शुरू की गई है, जिसमें प्रदेश सरकार को सिर्फ लोगों को सुविधा देनी है, योजना के तहत आने वाला सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश को यह लाभ डिजिटल सपोर्ट के साथ दिया जा रहा है ताकि यह पता लग सके कि प्रदेश के किस अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में दवा शेष बची है ओर कौन सी दवा एक्सपायर हो चुकी है। इसकी जानकारी केंद्र को मिल जाएगी। ताकि वहां पर दवाइयों का टोटा न रह सके।

इसे अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में कैंसर सैंटर खोलने का जो निर्णय लिया है उसकी क्लोजर रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी तक नहीं दी है, जबकि वहीं 12 करोड़ रूपये के महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट मदर चाइल्ड केयर की भी कोई रिपोर्ट अभी प्रदेश सरकार ने केंद्र को नहीं भेजी है। 
विज्ञापन

‘वन ड्रॉप मोर क्रॉप’ पर प्लान भेजें वैज्ञानिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि ‘वन ड्रॉप मोर क्रॉप’ के लिए प्लान तैयार कर भारत सरकार को भेजें ताकि किसानों को जल्द लाभ मिल सके।

कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में ‘संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मंथन’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों पर तीन वर्षों तक अध्ययन किया है जिसके बाद उनकी आय को दोगुना करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष 2022 तक सभी किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान पर छोटे से प्रीमियम पर बड़ा बीमा किया जा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी रोकने व किसानों तक आसानी से पहुंचाने के लिए यूरिया को नीम कोटिड कर दिया गया है।

इस मौके पर विधायक रिखी राम कौंडल, शिक्षा निदेशक कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, कृषि विभाग के उप निदेशक डीएस पंत, केंद्र के प्रभारी डॉ. जयदेव, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. केएस वर्मा, डॉ. संजय, सीमा शाह, संजय शर्मा, जयदेव, अमर सिंह भाटिया, बालक राम, प्रवीण कुमार, रमेश चंद व वीरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें