फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: रामदास अठावले बोले- जहां ज्यादा बारिश, वहां किया जा सकता है डैम का निर्माण

Fri, 13 Sep 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मैक्लोडगंज में कहा कि देश के जिस हिस्से में बारिश अधिक होती है, उस क्षेत्र में डैम का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि बारिश के पानी को बांध के जरिये रोककर कृषि सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। 
विज्ञापन
मैक्लोडगंज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मैक्लोडगंज में कहा कि देश के जिस हिस्से में बारिश अधिक होती है, उस क्षेत्र में डैम का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि बारिश के पानी को बांध के जरिये रोककर कृषि सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। डैम बनाने से किसानों को सूखे का सामना नहीं करना पड़ेगा और फसलों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को मैक्लोडगंज में सहकारी आर्थिक ढांचे के जरिये असमानता को कम करने के लिए वैश्विक सहमति बनाने के विषय पर आयोजित एशिया-पेसिफिक सम्मेलन में कही।

विज्ञापन


कान्फेडरेशन ऑफ एनजीओएस ऑफ रुरल इंडिया की ओर से आयोजित सम्मेलन में रामदास अठावले बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण नदियों में ज्यादा बाढ़ आती है, उन नदियों के बहाव को अन्य नदियों के साथ जोड़ने की योजना तैयार करनी होगी। इससे लोगों के घरों, जमीनों और सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकता है। अठावले ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कोऑपरेटिव सेक्टर में बढ़ावा देना होगा। किसानों को हर क्षेत्र में किसानी और बागवानी को बढ़ाना देना होगा। अगर देश का किसान सशक्त होगा, तभी देश तरक्की कर सकेगा। बेरोजगारी को कम करने में भी किसानी मदद कर सकती है।

किसान अपनी आय को बढ़ाने के लिए किसानी के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग और मुर्गा पालन आदि व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है। एमएसपी बढ़ाने पर भी चर्चा की जा रही है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कानून बनाया था, लेकिन किसानों ने उसका विरोध कर दिया और एक साल बाद कानून वापस लेना पड़ा। अठावले ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ अच्छे संबंध हैं। मैक्लोडंगज में उनके निवास स्थान पर उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लेना था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं सकी। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म भारत से ही निकला है और इसे बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


राहुल गांधी हमारे मित्र हैं पर उनका चरित्र अलग
रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमारे मित्र हैं पर उनका चरित्र अलग है। विदेश जाकर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, यदि लोकतंत्र नहीं होता तो उनकी पार्टी को 99 सीटें नहीं मिलतीं। बकौल रामदास अठालवे जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते रहेंगे तब तक वह भी मंत्री बनते रहेंगे। राहुल गांधी के आरक्षण को खत्म करने के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। राहुल गांधी को कोई अधिकार नहीं है आरक्षण खत्म करने का। जो आरक्षण को खत्म करने की बात करेगा वह खुद खत्म हो जाएगा। इस दौरान धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें